पूर्व मंत्री बसपा नेता रहीं विद्या चौधरी ने लखनऊ में थामा सपा का हाथ
लखनऊ। पूर्व मंत्री आरके चौधरी, बसपा की पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक विद्या चौधरी समेत करीब दो दर्जन बसपा और कांग्रेस के नेता शुक्रवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। विद्या चौधरी अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत बसपा से ही की थी। 1994 में पार्टी का दामन थामा था। 1996 में आजमगढ़ की मेंहनगर सुरक्षित सीट से बसपा की प्रत्याशी थीं। इसके बाद 2002 में इसी क्षेत्र से निर्वाचित हुई। फिर 2007 में भी विधानसभा चुनाव में मेहनगर से निर्वाचित होकर बसपा शासनकाल में वित्त मंत्री एवं महिला कल्याण राज्यमंत्री के पद पर रहे और महिला आयोग के अध्यक्ष भी रहीं। आरके चौधरी बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे हैं। बसपा से आरके चौधरी कांग्रेस में शामिल हुए थे। लखनऊ के मोहनलालगंज सुरक्षित सीट से कांग्रेस के टिकट पर चौधरी ने 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ा था। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आरके चौधरी के साथ अन्य नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। आरके चौधरी के साथ पूर्व विधायक कालीचरण राजभर और पूर्व आईपीएस अधिकारी गुरबचन लाल समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। कालीचरन राजभर गाजीपुर जिले के जहूराबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 15वीं विधानसभा में बसपा से विधायक थे। 2007 में कालीचरन 15वीं विधानसभा में विधायक रहे। आरके चौधरी के अलावा पूर्व मंत्री जय नारायण तिवारी सुल्तानपुर, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह वाराणसी, पूर्व आईपीएस हरीश कुमार, विद्या चौधरी पूर्व विधायक बसपा समेत अन्य दलों के कई नेता सपा में शामिल हुए हैं।