भारतीय विद्वत महासंघ के पंचांग का मानसरोवर मंदिर पर हुआ लोकार्पण
◆जनहितकारी है विद्वत महासंघ निर्मित पंचांग: पं बृजेश पाण्डेय◆
गोरखपुर। विद्वत् जनकल्याण समिति द्वारा संचालित भारतीय विद्वत् महासंघ के तत्वाधान मे तिथि पत्र (पंचाग)का लोकार्पण अंधियारी बाग मानसरोवर मंदिर पर सम्पन्न हुआ.
अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष पं रविन्द्र नाथ मिश्र तथा संचालन महामंत्री पं बृजेश पाण्डेय ज्योतिषाचार्य ने किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्वप्रथम विद्वत् जनो ने मानसरोवर भगवानभोलेनाथ जी कि प्रतिमा पर पुष्प व माल्यार्पण तथा धूप,दीप,नैवेद्य अर्पित कर पूजन अर्चन कर किया. विद्वत महासंघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने निर्णित व्रत पर्व तिथि एवं त्योहारों कि सूची पंचांग कैलेण्डर पर चंदन तिलक लगाकर स्वास्तिक चिन्ह बनाकर पूजन किये।
कार्यक्रम के दौरान पं अश्वनी कुमार मिश्र,पं राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि वर्ष भर में पडने वाले त्योहार एवं व्रत मे भ्रांतियों को देखते हुए यह संगठन निरंतर प्रयास करती रहती है की हिन्दू जनमानस से भ्रांति न हो सब लोग एक साथ व्रत एवं त्योहारों को मनावें।
महासंघ के महामंत्री पं. बृजेश पाण्डेय ज्योतिषाचार्य ने बताया कि संगठन असहाय,जरुरतमंद ब्राह्मण परिवार के बच्चों का मुण्डन संस्कार,उपनयन संस्कार व विवाह संस्कार मे सहयोग प्रदान करती रहती है तथा जनमानस मे सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने हेतु जनहितार्थ कार्यों मे सक्रिय रहती है.
कार्यक्रम में मुख्य रुप से पं रविन्द्र नाथ मिश्र,पं राजेश कुमार मिश्र,पं बृजेश पाण्डेय ज्योतिषाचार्य,पं अश्वनी तिवारी, अश्वनी मिश्र,पं शेषमणि पाण्डेय,पं रमेश पाण्डेय,पं गणेश तिवारी,पं प्रकाश मिश्र,पं चन्द्रशेखर चौबे, पं मधुसुदन तिवारी आदि उपस्थित रहे।